रायपुर, 08 नवंबर 2025।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कला और संगीत के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की संस्थाएँ राज्य की सांस्कृतिक पहचान और परंपरा को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही हैं।










