छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सुदूर गांवों से आए 119 युवाओं के लिए 18 मार्च 2025 का दिन यादगार बन गया। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत पहली बार अपने गांवों से बाहर निकले इन युवाओं ने राजधानी रायपुर की धरती पर कदम रखा। सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल जैसे गांवों के ये युवा पहली बार रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम को देखकर अभिभूत हो उठे।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इन युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही को देखा। इस अनुभव ने उन्हें न सिर्फ उत्साहित किया, बल्कि एक नई प्रेरणा भी दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने कहा, आप युवा अपने गांवों में शांति और विकास का प्रकाश बन सकते हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने गांवों की स्थिति की जानकारी लेते हुए युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों के आर्थिक विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना से न केवल माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होगी, बल्कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी इन गांवों तक पहुंचेंगी। युवाओं ने इस पहल को अपने भविष्य के लिए आशा की किरण बताया।
आजादी के 75 साल बाद पहली बार अपने गांव से बाहर निकले इन ग्रामीणों ने राजधानी में प्रदेश की तरक्की को करीब से देखा। कई युवाओं ने अपने गांवों के विकास में योगदान देने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और वहां के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है।
स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और नियद नेल्लानार योजना के जरिए सरकार इन युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ रही है। यह पहल न सिर्फ सुकमा के सुदूर गांवों के लिए एक नई शुरुआत है, बल्कि छत्तीसगढ़ के समृद्ध और विकसित भविष्य का संकेत भी देती है। इन युवाओं की चमकती आंखों में अब अपने गांवों को बदलने का सपना साफ झलक रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...