भारत में टेस्ला कार की आधिकारिक बिक्री की शुरुआत हो चुकी है और इसकी पहली डिलीवरी महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को मिली है। गुरुवार को मुंबई स्थित टेस्ला के शोरूम में उन्होंने मॉडल ‘वाई’ की डिलीवरी ली। वे भारत में पहली टेस्ला कार खरीदने वाले ग्राहक भी बने हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रताप सरनाईक ने बताया कि उन्होंने यह इलेक्ट्रिक कार अपने पोते को उपहार में दी है। उन्होंने कहा, इस गाड़ी को खरीदना राज्य सरकार की पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेरा उद्देश्य है कि आम लोग, खासकर युवा वर्ग, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।
प्रताप सरनाईक ने कहा, यह कार खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन पर्यावरण के अनुकूल पहल के तौर पर, परिवहन मंत्री होने के नाते मैंने इलेक्ट्रिक वाहन लिया है। मैंने यह गाड़ी इसलिए खरीदी है क्योंकि आने वाले 10 सालों में हमारा सपना है कि महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां इलेक्ट्रिक हों। सरनाईक ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस गाड़ी की खरीद में कोई विशेष छूट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बच्चे छोटी उम्र से ही सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट के महत्व को समझें और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाएं।
शिवसेना नेता और सरनाईक के बेटे प्रवेश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि यही फ्यूचर है। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भी आने वाले समय में ईवी की तरफ बढ़ें।
दिलचस्प बात यह रही कि शुक्रवार को जिस वक्त प्रताप सरनाईक टेस्ला की डिलीवरी ले रहे थे, उस समय शोरूम में कई आम नागरिक भी अपने परिवार के साथ गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के लिए मौजूद थे। टेस्ला शोरूम में मौजूद लोगों ने गाड़ियों को लेकर खासा उत्साह दिखाया और कहा कि भारत में टेस्ला की एंट्री एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...