अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए एक ऐसा ऐलान किया, जिसे सुनकर हर क्रिकेट प्रेमी हैरान और खुश है। गुरुवार, 4 सितंबर से वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और आपको जानकर हैरानी होगी कि आप मात्र 100 रुपये में वर्ल्ड कप का मैच देख सकते हैं। यह कीमत आईसीसी के किसी भी ग्लोबल टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे कम है।
आईसीसी ने इस बार महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टिकटों की कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर रखी हैं। 4 सितंबर से शुरू हुई 4 दिन की प्री-सेल में टिकटों की शुरुआती कीमत महज 100 रुपये (1.14 अमेरिकी डॉलर) है। इसकी तुलना अगर 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले महिला वर्ल्ड कप से करें तो वहां वयस्कों के लिए सबसे सस्ता टिकट करीब 850 रुपये का था, जो इस बार से साढ़े आठ गुना ज्यादा महंगा था।
महिला क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
सुरक्षा कारणों और दोनों देशों के संबंधों को देखते हुए, पाकिस्तान की टीम अपने सभी लीग मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगी। एक दिलचस्प शर्त यह भी है कि अगर पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंचती है, तो फाइनल मुकाबला भी श्रीलंका में ही आयोजित होगा। यदि पाकिस्तान फाइनल से पहले बाहर हो जाता है, तो ग्रैंड फिनाले भारत में खेला जाएगा।
इस बार आईसीसी ने न सिर्फ टिकट सस्ते किए हैं, बल्कि प्राइज मनी में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की है। टूर्नामेंट के लिए 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 115 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जो 2022 संस्करण के मुकाबले चार गुना ज्यादा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...