रायपुर। राजधानी में एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें जहां बिरगांव क्षेत्रान्तर्गत एक युवक ने खुद पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर लिया। इस घटना का कारण समझ नही आया है पर घटना से सनसनी फ़ैल गई है। युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक बिरगांव निवासी साहिल निषाद ने सुसाइड करने की कोशिश की है। युवक ने अपने ही गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिसे लहूलुहान हालत में डायल 112 वाहन के जरिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है।
पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ जारी है।










