दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने तुला राम आर्य गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में की अनोखी चोरी की। चोर खिडकी तोडकर घुसे और कैमेस्ट्री लैब से हज़ारों रुपये के सामान चुरा लिए।
स्कूल में बीती रात चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने प्रयोगशाला मे रखे खतरनाक 10 लीटर एसीड लाइटिंग बैच, माइक्रोस्कोप के साथ विद्यार्थियों प्रोजेक्ट फाईल, उत्तर पुस्तिकाओं तक को नहीं छोड़ा। सभी सामानों की कीमत लगभग 50 हज़ार रुपये से भी ज़्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।









