छत्तीसगढ के लोरमी के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कालोनी में रहने वाले 9 शासकीय कर्मचारियों के सुने मकान के ताले तोड़कर चोरियां की गई। इसमें लोरमी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी धीरही सहित खाद्य निरीक्षक और एसडीएम के स्टेनो के सुने मकान भी शामिल हैं। सभी मकानों के के ताले टूटे पाए गए। चोरों ने एसडीएम स्टेनो के घर से नकद 35 हजार की चोरी की। चाेरी की इस वारदात ने लोरमी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे कर दिए हैं।










