Google Analytics Meta Pixel फिर पैर पसारने लगा कोरोना- तेजी से बढ़ रहे मामले - Ekhabri.com

फिर पैर पसारने लगा कोरोना- तेजी से बढ़ रहे मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढऩे लगी है। लंबे समय बाद कोरोना के मामले दो हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। पिछले 24 घंटे में 3,712 मामले सामने आए। मंगलवार को नए 2745 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। एक तरह से देखा जाए तो नए कोविड केसों में 35.4 प्रतिशत की उछाल हुई है। वहीं, 2,584 मरीज कोरोना से ठीक हुए। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि मौत के मामले में गिरावट देखी गई। बीते दिन केवल 5 लोगों की मौत हो गई। देश में एक्टिव केस 18 हजार 131 दर्ज किए गए। देश में सबसे ज्यादा मामले केरल और मुंबई से आए। बीते 24 घंटे में केरल में 1197 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं, महाराष्ट्र में 1081 केस सामने आए। दोनों राज्यों के लिए यह स्थिति चिंता जनक है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 24 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
नए मामले आने के बाद देश में कुल मरीजों की संख्या 4.31 करोड़ हो गई। वहीं मौत का आंकड़ा 5.24 लाख के ऊपर चला गया। हालांकि, कोरोना की संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज किया गया है। डेली पॉजीटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत और वीकली पॉजीटिविटी रेट 0.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा डरने की जरूरत नहीं : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने महाराष्ट्र में नए ओमिक्रॉन मामलों पर लोगों को आश्वासन दिया कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है अभी किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने ये बयान बढ़ते मामले को देखते हुए दिया है। असल में कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में ओमीक्रान के सब-वेरिएंट बीए-4 के चार और बीए-5 के तीन मामले मिले थे। कहा कि सब-वेरिएंट में बारीकी से नजर रखी जा रही है। रोजाना मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन इस लहर में दूसरी लहर की तुलना में कम मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को अश्वासन दिया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, अभी किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *