प्रदेश सरकार अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण हालात इसके उलट है। कोरिया जिला अस्पताल में फीमेल वार्ड में महिलाओं को जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। साफ-सफाई से लेकर पीने के पानी की कमी के कारण अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
100 बिस्तरीय जिला अस्पताल में वार्ड समेत गैलरी को मिलाकर करीब 150 बेड लगे हैं, लेकिन तापमान बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बेड कम पड़ गए हैं। ऐसे में मरीजों को गैलरी में ही फर्श पर लिटा दिया गया है। यहां पास ही मेडिकल वेस्ट के डिब्बों से उठती दुर्गंध के कारण मरीजों तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मरीजों ने बताया कि वे दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। यहां बेड उपलब्ध नहीं हो रहा है।
जिला अस्पताल एससी कोरिया डॉक्टर राजेंद्र बांसरिया का कहना है कि अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई हैं। 150 बिस्तर का अस्पताल है और 250 मरीज एडमिट हैं. इसलिए नीचे लेटा कर इलाज करना पड़ रहा है। साफ-सफाई के सवाल पर उनका कहना था कि मरीज की ज्यादा हो जाने के कारण गंदगी ज्यादा हो रही है और सफाईकर्मी की कमी को वजह सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। पीने के पानी की स्थिति में दो दिनों में सुधार हो जायेगा
कोरिया जिले का पारा इस समय 42 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में कूलर और पंखे के बिना जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खराब हो गई है। अस्पताल में पर्याप्त कूलर और पंखे नहीं लगे हैं। इस मरीजों के हाल बेहाल हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस सीजन में भी वार्ड में एक भी कूलर नहीं लगाया गया है। इससे मरीजों को बेहद गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ पंखे इतनी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं कि उनकी हवा नीचे तक नहीं पहुंच रही है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज और उसके परिजनों ने बताया कि वार्ड में कूलर-पंखे नहीं चलने से मरीजों के बुरे हाल हैं। हाथ में कपड़ा लेकर उससे हवा करनी पड़ रही है। इसी प्रकार पुरूष और महिला वार्ड में एक-एक कूलर चलता हुआ मिला लेकिन उन दोनों कूलरों में पानी नहीं होने के कारण मरीज गर्म हवा से परेशान रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...