Google Analytics Meta Pixel कोरोना वैक्सीन में सुअर की चर्बी पर इस्लामिक देशों में मचा बवाल - Ekhabri.com

कोरोना वैक्सीन में सुअर की चर्बी पर इस्लामिक देशों में मचा बवाल

नई दिल्ली।दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। भारत में भी देश में निर्मित कोविड-19 के टीकाकरण अभियान अपने तिम चरण में है। कभी भी वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। लेकिन ऐसे समय में वैक्सीन में इस्तेमाल हुई सुअर की चर्बी यानी पोर्क जलेटिन पर बवाल मच गया है। टीका बनाने में पोर्क जलेटिन के इस्तेमाल की बात उठने के बाद कुछ समुदायों के बीच इसे लेकर बहस छिड़ गई है।
इस्लामिक देशों में विरोध
दुनियाभर में इस बात पर छिड़ी बहस के बीच इस्लामिक देशों में अबी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि अब ऑर्थोडॉक्स यहूदियों समेत कई अन्य धार्मिक समुदायों में भी इसे लेकर बहस छिड़ गई है। यह बहस कोरोना टीकाकरण अभियान में बाधा बन सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि सुअर के मांस से बने उत्पादों के इस्तेमाल को कई धार्मिक समुदाय अपवित्र मानते हैं।
सुअर की चर्बी यानी पोर्क जलेटिन क्या है?
सुअर की चर्बी यानी पोर्क जलेटिन वैक्सीन बनाने में किस तरह इस्तेमाल होता है। यह सबसे बड़ा सवाल है। एक्सपर्ट बताते हैं कि विभिन्न बीमारियों के टीकों में पोर्क जलेटिन का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। वैक्सीन और पोर्क जलेटिन को लेकर विवाद की शुरुआत हुई इंडोनेशिया से। वहां के मुस्लिम समुदाय के बीच यह बात तेजी से फैली कि वैक्सीन में सुअर का मांस इस्तेमाल हुआ है और यह ‘हरामÓ है। धीरे धीरे इस बहस ने विवाद को जन्म दे दिया है। जिसके बाद अब इस्लामिक धर्मगुरुओं के बीच अब इस बात पर असमंजस की स्तिति बनी हुई है कि सुअर की चर्बी वाले टीका का इस्तेमाल जायज है या नाजायज।
-पोर्क जलेटिन का टीका बनाने में क्यों होता है इस्तेमाल?
पोर्क जलेटिन ऐसी चीज है जो सुअर की चर्बी से मिलता है। सुअरों की चर्बी से मिलने वाले जलेटिन को पोर्कीन जलेटिन या ‘पोर्क जलेटिनÓ कहते हैं। दवाएं बनाने में जलेटिन का इस्तेमाल कई तरह से होता है। वैक्सीन में इसका इस्तेमाल एक स्टेबलाइजर की तरह करते हैं। यानी पोर्क जलेटिन यह सुनिश्चित करता है कि वैक्सीन स्टोरेज के दौरान सुरक्षित और असरदार बरकरार रहे। वैक्?सीन बनाने वाली कंपनियां कई तरह के स्टेबलाइजर्स पर टेस्ट करती हैं।
इस्लामिक देशों में पहले भी हो चुका है विवाद
दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में ही 2018 में उलेमा काउंसिल ने चेचक और रुबेला के टीकों में जलेटिन की मौजूदगी बताकर उन्हें ‘हराम करार दिया था। इसके बाद धर्मगुरुओं ने बच्चों से ये टीके न लगावाने की अपील शुरू कर दी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में बच्चों को टीका नहीं लगाया जा सका।
क्या कहती है दवा बनाने वाली कंपनियां?
कोरोना की वैक्सीन टीका बनाने वाली कंपनियों में अग्रणा फाइजर,मोर्डेरना और एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ताओं का कहना है कि उनके कोविड-19 टीकों में सुअर के मांस से बने उत्पादों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लेकिन कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनके टीकों में सुअर के मांस से बने उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...