सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को रिलीज हुई। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बॉयकॉट चल रहा है। #Boycott_Atrangi_Re इंडिया के टॉप ट्रेंड्स में है। मूवी का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह लव जिहाद को प्रमोट करने वाली है। वहीं फिल्म एक डायलॉग पर भी बवाल मचा हुआ। इसे सारा अली खान ने बोला है।
डायलाॅग में हिंदू देवता शिवजी और हनुमानजी का जिक्र है। फिल्म के एक सीन में सारा अली खान कहती हैं-‘ हनुमानजी का प्रसाद समझे हैं, जो कोइओ हाथ फैलाएगा और हम मिल जाएंगे। शिवजी का धतूरा हैं हम, मम्मी कसम मुंह से जाएंगे और पिछवाड़े से निकलेंगे।’ लोगों ने इस सीन के साथ सेंसर बोर्ड और प्रसून जोशी को भी खरी-खोटी सुनाई है। एक और जगह सारा कहती हैं- ‘मैं हिंदू ठाकुर वो कतई मियांभाई, इसे कहते हैं रियल लव स्टोरी।’
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-‘लव-जिहाद को हिन्दी फिल्म्स और मुस्लिम की हिन्दू से शादी करने के कारण प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगर हमें लव जिहाद रोकना है तो सबसे पहले हिन्दी फिल्म निर्माण पर लगाम लगाना होगा।’
अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘बॉलीवुड में हमेशा हिन्दू धर्म को निशाना बनाया जाता है और कई मौकों पर इसे बदनाम किया जाता है। क्योंकि हम शांति के साथ इतने सालों से ये बर्दाश्त कर रहे हैं। इसलिए वो हमें नम्र और कमजोर समझने लगे हैं, और जो भी वो चाहें वो कर सकते हैं।’
फिल्म की बात करें तो इसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सारा एक बिहार की लड़की रिंकू के किरदार में है जिसकी जबरन शादी एक तमिल लड़के विशू से करा दी जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि रिंकू एक जादूगर से प्यार करती है और उसके लिए अपने पति को छोड़ने के लिए भी तैयार है। इस जादूगर का नाम सज्जाद अली है और यह किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...