Google Analytics Meta Pixel पति को बंधक बना प्रेमी ने पत्नी से कर ली शादी - Ekhabri.com

पति को बंधक बना प्रेमी ने पत्नी से कर ली शादी

बेंगलुरु में डिलीवरी ब्वाय की पत्नी ने अपने प्रेमी से शादी रचा ली। इतना ही नहीं इसके लिए उसने प्रेमी की मदद से पति का वीडियो बनवाया, जिसमें पति कह रहा है कि वह स्वेच्छा से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पड़ताल की गई तो सच्‍चाई कुछ और निकली।

पीडित पति विकास दास ने अपनी पत्‍नी और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया कि कई हथियारबंद लोगों ने उसे निशाने पर ले रखा था। इस कारण उसे वही सब कहना पड़ा,  जो उससे कहलवाया गया। उसने बताया कि यह घटना 26 दिसंबर को बेंगलुरु में हुई।

विकास ने बताया कि वह पहले सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता था। उसकी शादी दो साल पहले जमुई जिले की निधि (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को बेंगलुरु ले गया। लड़की का परिवार बेंगलुरु में ही रहता है। वहां वह अपनी मां के साथ दूसरी कंपनी में काम करने जाती थी। कोरोना काल में सिक्योरिटी एजेंसी बंद होने के बाद विकास डिलीवरी ब्वाय का काम करने लगा। इधर, निधि अपनी कंपनी में जमुई जिले के ही सचिन कुमार के संपर्क में आई। दोनों के बीच अंतरंग रिश्ते बन गए। दोनों का एक फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इस बाबत जब विकास ने निधि से पूछताछ की तो उसका प्रेमी अपने आठ-दस हथियारबंद दोस्तों के साथ विकास के पास पहुंचा। उसने विकास को बंधक बनाकर वीडियो बनवा लिया।

वीडियो में विकास से कहलवाया गया कि वह स्वेच्छा से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा रहा है। वीडियो में भी पीछे से किसी के धमकाने की आवाज आ रही है। इसके बाद प्रेमी ने शादी के इस वीडियो को वायरल कर दिया। विकास काफी डरा हुआ है, लेकिन कहता है कि स्थिति सामान्य होने के बाद वह पुलिस में इसकी शिकायत करेगा। वहीं, लड़की के गांव के लोगों का कहना है कि लड़की की मां के भी गांव में किसी के साथ प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर लड़की के परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया था। इधर, लड़की की मां ने भी पूरे गांव पर कोर्ट में केस दायर कर रखा है। लड़के का कहना है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है और उसे न्याय मिलना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...