Google Analytics Meta Pixel चेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

चेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला मिला है। ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी रही। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *