भारतीय शेयर बाजार में आज (बुधवार) छुट्टी रहेगी। ‘बलि प्रतिपदा’ के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज, बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), बंद रहेंगे। लिहाजा, आज बाजार में किसी भी तरह का कोई कारोबार या खरीद-बिकवाली नहीं होगी। आज की छुट्टी के बाद, बाजार में कल यानी गुरुवार को सामान्य दिनों की तरह कारोबार फिर से शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि मंगलवार, 21 अक्टूबर को दिवाली के उपलक्ष्य में बाजार में 1 घंटे का स्पेशल ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सेशन आयोजित किया गया था। कल के इस विशेष सेशन में बाजार ने मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार बंद किया था, लेकिन यह पिछले कई सालों का सबसे फीका मुहूर्त ट्रेडिंग प्रदर्शन साबित हुआ।
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत तो अच्छी हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 121.30 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 84,484.67 अंकों पर और निफ्टी 58.05 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 25,901.20 अंकों पर खुला था। हालांकि, कारोबार के आखिर में बिकवाली हावी हो गई। अंत में सेंसेक्स 62.97 अंकों (0.07%) की मामूली बढ़त लेकर 84,426.34 अंकों पर और निफ्टी 25.45 अंकों (0.10%) की हल्की तेजी के साथ 25,868.60 अंकों पर बंद हुआ।
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल का मुहूर्त ट्रेडिंग प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। इसकी तुलना में, साल 2024 में मुहूर्त ट्रेडिंग में निफ्टी 50 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत, 2023 में 0.52 प्रतिशत, 2022 में 0.88 प्रतिशत, 2021 में 0.49 प्रतिशत और साल 2020 में 0.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुआ था।
गौरतलब है कि इस साल देशभर में 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया गया, जबकि 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया गया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, पिछले साल सितंबर के बाद से बाजार में जबरदस्त गिरावट आई थी, हालांकि बीते समय में बाजार ने रिकवर करना शुरू किया है, लेकिन अभी भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...