Google Analytics Meta Pixel RJD के इन चेहरों को मिल सकती है नीतीश मंत्रिमंडल में जगह - Ekhabri.com

RJD के इन चेहरों को मिल सकती है नीतीश मंत्रिमंडल में जगह

पटना. बिहार में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. इस बीच जेडीयू, कांग्रेस और राजद तीनों दलों में मंत्री बनने वाले चेहरों को लेकर नाम पर मंथन जारी है. महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद की तरफ से मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची जारी है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बिहार सरकार में 16 से 18 मंत्री राजद के होंगे जबकि कांग्रेस को 3 या 4 पद मिल सकता है, वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम पिछली सरकार की तरह ही इस सरकार ने भी एक सीट लेने में सफल होगी. हालांकि वामदलों ने बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया है लेकिन लेफ्ट के भी दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने की खबर मिल रही है. राजद से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी की तरफ से आलोक मेहता, ललित यादव, भाई वीरेंद्र, अनिता कुमारी तस्लीमुद्दीन के बेटे शाहनवाज जैसे कई नामों पर चर्चा हो रही है और माना जा रहा है कि यह सभी मंत्रिमंडल में अपनी जगह बना पाएंगे. राजद कोटे के मंत्रियों का नाम फाइनल करने के लिए बुधवार की सुबह से ही पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर मंथन जारी है. पिछली सरकार में मंत्री रहे आरजेडी के कई पुराने चेहरों को भी फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है लेकिन युवा नेतृत्व के कारण तेजस्वी यादव कई नए चेहरों को भी इस बार अपने साथ रखने के मूड में हैं. अपनी राजनीति के नए फार्मूले यानी सामाजिक समीकरण को तेजस्वी इस लिस्ट में भी शामिल करना चाह रहे हैं. यही कारण है कि जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सभी वर्ग यानी जाति से राजद मंत्रिमंडल में लोगों को प्रतिनिधित्व देगा. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से बगावत कर राजद में आने वाले 4 विधायकों में से एक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. राजद के कोटे से मंत्री बनने वाले सभी नामों पर मुहर लालू प्रसाद यादव की लगानी है. लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में हैं लेकिन लगातार बिहार की सियासी हलचल पर उनकी नजरें हैं, ऐसे में फाइनल लिस्ट बनने के बाद लालू से अप्रूवल का तेजस्वी प्रसाद यादव को भी इंतजार रहेगा. मालूम हो कि बिहार में बुधवार को 2 बजे नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...