Google Analytics Meta Pixel एशिया कप: भारत और पाकिस्तान को लेकर अभी से बनने लगा माहौल - Ekhabri.com

एशिया कप: भारत और पाकिस्तान को लेकर अभी से बनने लगा माहौल

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान  मैच को लेकर अभी से माहौल बनने लगा है. टी20 एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में होना है. टूर्नामेंट के मेन राउंड में कुल 6 टीमें उतर रही हैं. भारत और पाक के बीच 28 अगस्त को दुबई में ग्रुप राउंड का मुकाबला खेला जाना है. पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार दोनों टीमें किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने टीम इंडिया की शुरुआत ही बिगाड़ दी थी. उन्होंने रोहित शर्मा और केएल राहुल को अपने पहले 2 ओवर में आउट कर दिया था. बाद में उन्होंने विराट कोहली का भी विकेट लिया था. यह मैच पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था. वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम भारत को हराने में सफल हुई थी.पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वहीं के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने टीम इंडिया को शाहीन अफरीदी ने नहीं डरने की सलाह दी है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “शाहीन अफरीदी से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं. उन्हें बस इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि शाहीन फुलर गेंदबाजी करने और गेंद को स्विंग कराने के लिए देखेगा. इसलिए उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

सूर्यकुमार से सीखना होगा
उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह की गेंद को शरीर के नजदीक से खेलना होगा. सूर्यकुमार यादव के स्क्वायर लेग पर फ्लिक शॉट भी शाहीन की गेंदबाजी के खिलाफ महत्वपूर्ण होंगे. ऐसे में बल्लेबाजों को उनसे सीखने की जरूरत है. मालूम हो कि भारतीय बल्लेबाज बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा मुश्किल में जरूर दिखे हैं. पिछले दिनों इंग्लैंड के रिसी टॉपली और वेस्टइंडीज के ओबेड मैकॉय ने भी काफी परेशान किया.एशिया कप दूसरी बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है. टूर्नामेंट के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. 2016 में पहली बार हुए टी20 एशिया कप के खिताब को टीम इंडिया ने ही जीता था. उसने फाइनल में बांग्लादेश को मात दी थी. ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...