राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित इलाके चाणक्यपुरी में सोमवार सुबह एक महिला सांसद के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। तमिलनाडु के मयीलाडूतुरै से कांग्रेस सांसद आर. सुधा जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब आर. सुधा तमिलनाडु भवन के पास टहल रही थीं। तभी एक अज्ञात युवक बाइक पर आया और उनके गले से सोने की चेन खींच ली। चेन छीनने के दौरान सांसद की गर्दन पर चोट भी आई और वह सदमे में हैं। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चेन स्नैचिंग की इस वारदात को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। डंप डेटा खंगाला जा रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। तमिलनाडु भवन और आसपास की सुरक्षा को भी और सख्त कर दिया गया है।
घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सांसद सुधा को लेकर लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचीं और मामले की शिकायत की। वहीं सांसद आर. सुधा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, “इस हमले से मेरी गर्दन पर चोट लगी है, मेरी चेन छिन गई है और मैं मानसिक रूप से आहत हूं।” साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर संसद के नजदीक कोई महिला सुरक्षित नहीं है, तो देश के अन्य हिस्सों में महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो सकती है?”
गौरतलब है कि इन दिनों संसद का सत्र चल रहा है और चाणक्यपुरी समेत पूरे वीवीआईपी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होती है। इसके बावजूद इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...