Google Analytics Meta Pixel ‘अगले 5 साल में खत्म हो जाएंगी 80% नौकरियां’, AI पर भारतीय-अमेरिकी निवेशक का चौंकाने वाला दावा - Ekhabri.com

‘अगले 5 साल में खत्म हो जाएंगी 80% नौकरियां’, AI पर भारतीय-अमेरिकी निवेशक का चौंकाने वाला दावा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनियाभर में चल रही बहस के बीच प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी निवेशक विनोद खोसला ने एक चौंकाने वाला अनुमान लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि अगले पांच वर्षों के भीतर 80 प्रतिशत नौकरियां खत्म हो सकती हैं, और इन कार्यों को पूरी तरह से AI पर आधारित सिस्टम करने लगेंगे।

 

 

यह स्थिति काफी हद तक वैसी ही है जैसी दशकों पहले कंप्यूटर के आगमन पर देखने को मिली थी। आज AI को लेकर जहां कुछ लोग नौकरियों के जाने को लेकर गंभीर रूप से आशंकित हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग यह भी मानता है कि इससे अनगिनत काम पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और पारदर्शी हो जाएंगे।

 

 

इसी बहस के बीच, निवेशक विनोद खोसला का यह बयान भविष्य के कार्यबल पर AI के प्रभाव को लेकर एक बड़ी चेतावनी के रूप में सामने आया है। उनका मानना है कि 80 फीसदी नौकरियों में लगे लोगों के काम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पूरी तरह से अपने हाथ में ले लेगी।

 

 

विनोद खोसला ने न केवल नौकरियों पर मंडराते खतरे की बात की, बल्कि भविष्य के लिए छात्रों को एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी एक विषय का विशेषज्ञ (Specialist) बनने की बजाय छात्रों को ‘जनरलिस्ट’ (Generalist) बनने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उनके अनुसार, भविष्य में वही लोग सफल होंगे जिन्हें कई अलग-अलग विषयों और क्षेत्रों की व्यापक जानकारी होगी, क्योंकि AI विशेषज्ञता वाले कई कामों को खुद ही करने में सक्षम होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *