रायपुर, 14 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के वन विभाग द्वारा 21 से 23 अक्टूबर के बीच बारनवापारा अभ्यारण्य में तीसरे ‘बारनवापारा बटरफ्लाई मीट’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य तितलियों की विविधता का अध्ययन और प्रमुख हॉट स्पॉट्स की पहचान करना है। इच्छुक प्रतिभागियों को 18 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा। आयु सीमा 18 से 60 वर्ष है, और रोजाना 10-15 किलोमीटर पैदल चलने की क्षमता आवश्यक है। सभी प्रतिभागी वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे, और चयन टीम का निर्णय अंतिम होगा।










