भिखारी अब केवल हाथ पसार कर आपसे अपने जीवन-यापन के लिए केवल याचना कर रहे। समय बदल गया है। बिहार के 1050 भिक्षुकों को साथ लेकर बने 79 समूहों ने बचत करना भी सीखा है और बैंकों में 6.69 लाख 990 रुपये जमा किए। इस राशि को अपनी जरूरत के हिसाब से वे एटीएम जाकर पैसे निकाल भी सकते हैं और हाथ में आया पैसा बैंक में जाकर उसे जमा भी कर सकते।
समाज कल्याण विभाग की देखरेख में विश्व बैंक की मदद से चल रही संस्था सक्षम ने काफी प्रयास कर भिखारियों को चिन्हित करना आरंभ किया। सक्षम ने उन्हें बुलाकर भिखारियों के लिए अलग से स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसके बाद शुरू हुआ समुदाय आधारित बचत समूह (सीबीएसजी)। इसके बाद समूह के सभी भिखारियों का बैंक खाता खोला गया। भिक्षुकों में बचत करने की आदत विकसित कर उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम शुरू हुआ।
इन दस जिलों में काम कर रहा यह समूह
समाज कल्याण विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार दस जिलों में भिखारियों के लिए समुदाय आधारित बचत समूह चल रहे हैं। इनमें पटना में 28, गया में 10, दरभंगा में 5, पूर्णिया में 5, मुजफ्फरपुर में 5, भागलपुर में 10, सहरसा में 7, मुंगेर में 1, सारण में 3 तथा नालंदा में 5 समूह संचालित हैं।
भिखारियों को उत्पादक समूह से भी जोड़ा जा रहा
भिखारियों को उत्पादक समूह से भी जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत चिन्हित 44 भिक्षुकों को प्रशिक्षित कर मुक्ता सक्षम उत्पादक समूह नाम से उद्यमी समूह का गठन किया गया है। इस समूह के माध्यम से जूट बैग, फाइल व फोल्डर आदि तैयार कराए जाते हैं। इन्हें विभिन् सरकारी कार्यालयों तथा बाजार मे बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि मुक्ता सक्षम उत्पादक समूह सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय से निबंधित हैं।
बिहार के इस माडल को केंद्र ने भी अपनाया: बिहार में भिखारियों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना को देशभर में सराहा गया है। इससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भिक्षावृत्ति निवारण एवं पुनर्वास अभियान शुरू किया है। देश भर के 10 शहरों मे शुरू हुए कार्यक्रम में पटना को भी शामिल किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...