देश में बिना मान्यता लिए ये व्यापारी 27 देशों से कर आया करोड़ों का कारोबार

मध्य प्रदेश के भोपाल और सीहोर जिले में राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बड़ी छापे की कार्रवाई की। यह छापे की कार्रवाई जय श्री गायत्री फूड्स एंड डेयरी प्रॉडक्ट्स के ठिकानों पर की गई। जय श्री गायत्री फूड्स पर आरोप है कि उसने जाली दस्तावेज तैयार कर विदेशों में करोड़ों का न सिर्फ कारोबार किया, बल्कि अपना साम्राज्य भी खड़ा कर दिया। यह कंपनी 27 देशों में फर्जी तरीके से अपने उत्पाद बेच रही थी। इसी आरोप में कार्रवाई प्रदेश के 12 ठिकानों पर की गई। इसमें कंपनी के व्यावसायिक और आवासीय ठिकाने भी शामिल हैं।

 

 

 

जय श्री गायत्री फूड्स एंड डेयरी प्रोडक्ट के मालिक किशन मोदी है। इसके अलावा पारुल मोदी और राजेंद्र मोदी अमित कुकरेजा कंपनी के महत्वपूर्ण ओहदे पर है। इस मामले में ठोस जानकारी और शिकायत भगवान सिंह राजपूत से मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने कंपनी के अधिकारियों पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने ऐसी किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था, लेकिन जैसे ही ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने दस्तावेजों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट हासिल की। उसमें सारी चोरी पकड़ी गई। उसके बाद अधिकारियों ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

 

 

अमानक स्तर की फर्जी सर्टिफिकेशन पर आधारित खाद्य सामग्री को लेकर जॉर्डन की सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। इस शिकायत पर संज्ञान लिया गया। इसके बाद राज्य में हर तीन महीने में होने वाली केंद्र और राज्य की तमाम जांच एजेंसियों की रीजनल कॉन्फ्रेंस में इस कंपनी के फर्जीवाड़े पर चर्चा हुई, जिसके बाद जांच का जिम्मा ईओडब्ल्यू को सौंपा गया। ईओडब्ल्यू ने जब खाद्य सामग्री के एक्सपोर्टेशन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की तो सभी फर्जी निकले। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। यही नहीं इस कंपनी को लेकर देश की सबसे बड़ी फूड चैन डोमिनोज ने भी अमानक खाद्य सामग्री सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

 

 

 

इस कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल की छापे की कार्रवाई के पहले भी कंपनी कई मामलों को लेकर विवादों में रही है। एक जून 2022 को आयकर विभाग ने भी कंपनी के खिलाफ छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था। पिपलिया मीरा स्थित पनीर फैक्ट्री को प्रशासन ने 16 जुलाई को बंद किया था। जिला प्रशासन ने कार्रवाई पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर की थी।

 

 

 

इसके बाद कंपनी के प्रोडक्ट बंद हो गए थे। वहीं, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कंपनी पर एक करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा चुका है। यही नहीं, बिजली विभाग ने कंपनी का कनेक्शन भी काट दिया था। मार्च 2023 में खाद्य विभाग ने पनीर में पाम ऑयल की मिलावट की शिकायत पर छापा मारा था। करवाई के दौरान कोलकाता से आया पाम आयल से भरा टैंकर भी जब्त किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

Avocado vs Guava: सेहत के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *