अभिनेता सलमान खान का विवादित टेलीविजन शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। हर सीजन में इस शो का होस्ट सलमान करते हैं। उनके फैंस भी हमेशा शो का इंतजार रहता है। बिग बॉस-15 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सलमान की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड रही भूमिका चावला सीजन 15 में हिस्सा लेने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमिका को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। एक समय था जब सलमान और भूमिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इन दोनों ने फिल्म “तेरे नाम” में साथ काम किया था, जिसमें भूमिका ने सलमान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। भूमिका चावला को बिग बॉस मेकर्स कंटेस्टेंट के रूप में बुलाने की कोशिश कर रहे हैं और उनसे बातचीत लगातार जारी है। भूमिका के अलावा भी कुछ बॉलीवुड सेलेब्स से कॉन्टेक्ट किया गया है।
भूमिका ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि, साउथ की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। तेरे नाम से डेब्यू करने के बाद भूमिका ने फिल्म “रन”, “दिल ने जिसे अपना कहा” और “एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी” में भी काम किया। एक्ट्रेस डिजिटल प्लेटफार्म में भी काम कर चुकी है। भूमिका की वेब सीरिज “भ्रम” जी5 ऑरिजनल में रिलीज हुई थी। सलमान की फिल्म “राधे” को ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आई थी। भारत में कोविड के बढ़ते हालातों की वजह से फिल्म सिर्फ कुछ थिएटर में ही रिलीज हुई। हालांकि दूसरे देशों में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
कोरोना के इस मुश्किल दौर में सलमान खान लगातार जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे है। हाल ही में सलमान ने कर्नाटक के रहने वाले एक 18 साल के लड़के की जिम्मेदारी उठाई है। इस लड़के के पिता का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हो गया है और ये साइंस स्टूडेंट है। सलमान के इस नेक काम की जानकारी युवा सेना नेता राहुल एस कनाल ने ट्वीट के जरिए दी है। इस बात की जानकारी युवा नेता राहुल एस कनाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
राहुल ने बताया था कि, सलमान ने 18 वर्षीय साइंस स्टूडेंट की आर्थिक मदद करते हुए उसकी उन सभी जरुरतों को भी पूरा किया है जो उसकी आगे की पढ़ाई करने में मददगार साबित होगी। कनाल के अनुसार, सलमान खान इस महामारी के दौर में अपने फैंस सहित अन्य लोगों की मदद करने के अपनी पूरी फैमली संग खड़े हैं। इससे पहले सलमान खान ने कोरोना से जारी जंग में 5000 फ्रंटलाइन वर्करों को खाने के पैकेट बटवाएं थे। इसके अलावा एक्टर सलमान खान अपने ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ के संग ‘आई लव मुम्बई’ नामक एनजीओ के साथ मिलकर मुम्बई के विभिन्न इलाकों में जाकर फूड पैकेट बांट रहे हैं। बता दें कि, सलमान खान ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज मुंबई के दादर सेंटर पर ले ली है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...