Google Analytics Meta Pixel घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार - Ekhabri.com

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से लागू मौजूदा आयकर नियमों की जगह लेगा। इसके साथ ही नया ‘इनकम टैक्स एक्ट, 2025’ आगामी 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने जा रहा है। इन्हीं नए प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमों और टैक्स फॉर्म्स का नया ढांचा तैयार किया गया है।

 

 

आयकर विभाग ने पारदर्शिता अपनाते हुए इस ड्राफ्ट को पब्लिक डोमेन में रखा है, ताकि आम नागरिकों, टैक्सपेयर्स और अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त किए जा सकें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक व्यक्ति 22 फरवरी, 2026 तक अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं।

 

 

नए ड्राफ्ट में टैक्स फाइलिंग को आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। नियमों की भाषा को सरल किया गया है और कैलकुलेशन को समझने के लिए फॉर्मूले व टेबल्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही पुराने नियमों में मौजूद बेकार और दोहराव वाले प्रावधानों को हटाया गया है।

 

 

नए टैक्स फॉर्म्स को ‘स्मार्ट’ बनाया गया है, जिनमें प्री-फिल्ड डाटा और ऑटोमेटेड रिकंसिलिएशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे न केवल टैक्स भरने की प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि त्रुटियों की संभावना भी काफी कम हो जाएगी। विभाग का मानना है कि इससे सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

 

 

ड्राफ्ट का एक महत्वपूर्ण प्रावधान नियम 57 है, जिसके तहत विभिन्न संपत्तियों की फेयर मार्केट वैल्यू (FMV) तय की जाएगी। नांगिया ग्लोबल के पार्टनर संदीप झुनझुनवाला के अनुसार, पुराने नियम 11UA, 11UAA और 11UAB को मिलाकर अब एक ही नियम में समाहित कर दिया गया है।

 

ज्वैलरी: खुले बाजार में मिलने वाली कीमत को ही वैल्यू माना जाएगा। रजिस्टर्ड डीलर से खरीदी गई ज्वैलरी के लिए इनवॉइस मान्य होगा। उपहार या अन्य माध्यम से प्राप्त ज्वैलरी की वैल्यू 50 हजार रुपये से अधिक होने पर रजिस्टर्ड वैल्यूअर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

 

पेंटिंग व कलाकृतियां: आर्टवर्क, स्कल्पचर और आर्कियोलॉजिकल कलेक्शन पर भी यही नियम लागू होगा।

 

जमीन व भवन: अचल संपत्ति के लिए संबंधित तिथि पर केंद्र या राज्य सरकार द्वारा तय स्टांप ड्यूटी वैल्यू को ही फेयर मार्केट वैल्यू माना जाएगा।

 

अन्य संपत्तियां: खुले बाजार में मिलने वाली संभावित कीमत के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

 

नियम 6: होल्डिंग पीरियड की स्पष्ट व्यवस्था

– कैपिटल गेन टैक्स के लिए होल्डिंग पीरियड की गणना को लेकर भी नए नियमों में स्पष्टता लाई गई है।

 

शेयर, बॉन्ड और डिबेंचर: यदि बॉन्ड या डिबेंचर बाद में शेयरों में परिवर्तित होते हैं, तो बॉन्ड/डिबेंचर के रूप में रखी गई अवधि भी होल्डिंग पीरियड में शामिल होगी।

 

इनकम डिक्लेरेशन स्कीम, 2016 की संपत्तियां: रजिस्टर्ड डीड वाली अचल संपत्ति के लिए खरीद की तारीख से अवधि गिनी जाएगी, जबकि अन्य मामलों में होल्डिंग पीरियड 1 जून, 2016 से माना जाएगा।

 

विदेशी कंपनी की ब्रांच से प्राप्त संपत्ति: कन्वर्जन की स्थिति में पहले मालिक या विदेशी ब्रांच के पास रही अवधि को भी जोड़ा जाएगा।

 

आयकर विभाग का कहना है कि इन बदलावों से टैक्स व्यवस्था अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनेगी, जिससे टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *