Google Analytics Meta Pixel दुबई में दबोचा गया पुतिन के ‘खास’ जनरल का हमलावर - Ekhabri.com

दुबई में दबोचा गया पुतिन के ‘खास’ जनरल का हमलावर

रूस की राजधानी मास्को में मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी (GRU) के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। रूसी जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि जनरल पर गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना शुक्रवार को मास्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके में हुई, जब एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर 64 वर्षीय जनरल अलेक्सेयेव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

 

 

रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने बताया कि हमले के मुख्य आरोपी की पहचान रूसी नागरिक ल्युबोमिर कोरबा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दुबई भाग गया था, जहां उसे पकड़कर रूस डिपोर्ट कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि इस साजिश में दो अन्य लोग भी शामिल थे। इनमें से एक सहयोगी को मास्को में ही दबोच लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी मौका पाकर यूक्रेन भागने में सफल रहा। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।

 

 

इस हमले के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और गहरा गया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसे यूक्रेन द्वारा प्रायोजित ‘आतंकी कार्रवाई’ करार दिया है। लावरोव ने आशंका जताई है कि इस हमले का असल मकसद रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति प्रक्रिया को बाधित करना है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन पहले ही अबू धाबी में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दो दिवसीय शांति वार्ता संपन्न हुई थी। खास बात यह है कि उस वार्ता में रूसी डेलिगेशन का नेतृत्व जनरल अलेक्सेयेव के सीनियर और GRU चीफ एडमिरल इगोर कोस्त्युकॉव कर रहे थे। हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Read Also  छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में दवा कंपनी का मालिक चेन्नई से गिरफ्तार

 

 

घायल जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूसी सेना के बेहद प्रभावशाली अधिकारी माने जाते हैं। वह 2011 से GRU के पहले डिप्टी चीफ हैं और सीरिया में रूसी सैन्य अभियान में उनकी भूमिका के लिए उन्हें ‘हीरो ऑफ रूस’ सम्मान से नवाजा जा चुका है। वह जून 2023 में तब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे, जब वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने बगावत कर दी थी। उस दौरान प्रिगोजिन को समझाने और बातचीत करने में अलेक्सेयेव ने अहम भूमिका निभाई थी।

 

 

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी मिलिट्री के आला अधिकारियों पर हमलों की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई जनरलों को निशाना बनाया जा चुका है। दिसंबर 2025 में लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव और अप्रैल में लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की कार बम धमाकों में मौत हो चुकी है। वहीं, दिसंबर 2024 में लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरीलोव की भी बम धमाके में जान गई थी। रूस लगातार इन हत्याओं के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराता रहा है, जबकि कुछ हमलों की जिम्मेदारी खुद यूक्रेन ने ली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *