भारत समेत दूसरे देशों में नौकरी की जरूरत हर इंसान को है। भारत में खासकर सरकारी नौकरी का क्रेज सबसे ज्यादा है। इसका उदाहरण ये है कि 20 हजार पोस्ट के लिए लाखों लोग अप्लाई करते हैं। हालांकि आज के वक्त सरकारी नौकरी से ज्यादा पैकेज प्राइवेट नौकरी का है, लेकिन सरकारी तो सरकारी है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे अधिक नौकरी कौन सा संगठन देता है। आज हम आपको बताएंगे कि नौकरी देने के मामले में सबसे आगे कौन है।
पढ़ाई के बाद कॉलेज प्लेसमेंट से लेकर सरकारी परीक्षाओं तक हर युवा का सपना अच्छी नौकरी पाने का होता है। भारत में तो सरकारी नौकरी के लिए युवा सालों-साल मेहनत कर रहे हैं। यही कारण है कि कुछ सीटों पर निकलने पर लाखों छात्र आवेदन करते हैं, लेकिन ये भी सच है कि दुनियाभर में कई ऐसी प्राइवेट कंपनियां भी हैं, जो अपने कर्मचारी को आज लाखों रुपये सैलरी दे रही है, जो सरकारी नौकरी से बहुत ज्यादा है।
दुनियाभर के देशों में ऐसे संगठन काम कर रहे हैं, जिसमें लाखों कर्मचारी काम कर रहे हैं. कुछ संगठन तो इतने बड़े हैं कि उनमें कई देशों के लोग काम कर रहे हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे संगठन के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें अभी सबसे अधिक लोग काम कर रहे हैं. इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के संस्थान शामिल हैं।
गौर हो 2023 के आंकड़ों के मुताबिक सबसे पहले नंबर पर भारत का डिफेंस विभाग है, जिसने 29.9 लाख लोगों को नौकरी दी है. इसमें रिजर्व सैनिक से लेकर सिविलियन स्टॉफ शामिल हैं। वर्ल्ड रैंकिंग के डाटा के मुताबिक अमेरिका का डिफेंस विभाग नौकरी देने में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इसके तहत 29.1 लाख लोगों को नौकरी मिली है। इसके बाद तीसरे नंबर पर चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी है, जहां 25.5 लाख कर्मचारी हैं।
वहीं चौथे नंबर पर दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट है, जिसके पास 23 लाख कर्मचारी हैं.
प्राइवेट कर्मचारियों के मामले में पांचवे नंबर पर अमेरिका की अमेजन है और इसके पास 16.1 लाख कर्मचारी है.
चीन की नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन छठवीं सबसे बड़ी एम्प्लायर है, जिसके पास 14.5 लाख से ज्यादा लोग हैं.
वहीं सातवें नंबर पर ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस है, जिसके तहत 13.8 लाख लोग काम कर रहे हैं.
आठवें नंबर पर ताइवान की फॉक्सॉन कंपनी है. इस कंपनी में अभी 12.9 लाख कर्मचारी हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...