Google Analytics Meta Pixel इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से बनाई दूरी - Ekhabri.com

इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से बनाई दूरी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से नजरअंदाज किए जाने से नाराज बल्लेबाज डैरेन ब्रावो ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली। ब्रावो ने घोषणा की कि वह कैरेबियाई क्रिकेट से दूर हो जाएंगे। गौर हो कि ब्रावो 2023 सुपर50 कप में अग्रणी रन-स्कोरर थे, यहां उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की कप्तानी करते हुए खिताब जीता था। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रावो ने टूर्नामेंट में 83.20 की औसत और 92.03 की स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए।

 

 

 

 

ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर अपने बयान में लिखा, मैंने इस पर विचार करने के लिए काफी समय लिया है कि एक क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ने के लिए मेरा अगला कदम क्या होगा। मेरे करियर के इस मोड़ पर यह आसान नहीं है या मुझे कहना चाहिए कि ऊर्जा, जुनून, प्रतिबद्धता और तलाश जारी रखने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए साफ बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से किनारा कर लिया है ताकि युवा खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बन सके, उन्हें मौके मिल सके। डैरेन ब्रावो ने ये भी लिखा की उन्हें बिना किसी बातचीत के अंधकार में रखा गया।

 

 

 

 

2012 पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के सदस्य ब्रावो, सुपर50 कप के पिछले सीज़न में त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए अग्रणी रन-गेटर भी थे। लेकिन अच्छा प्रदर्शन वेस्टइंडीज टीम में जगह पाने के लिए पर्याप्त नहीं था। अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले वनडे मैचों में उन्हें जगह नहीं मिली। डैरेन ब्रावो ने कहा, अभी के समय में तीनों फॉर्मेट्स में अलग अलग खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। करीब 40-45 खिलाड़ी हैं। रन बनाने के बावजूद मैं किसी टीम में नहीं हूं। मैंने हार नहीं मानी है। बस मैंने इससे हटने का फैसला किया है। सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Read Also  अमेरिका से भिड़ा सऊदी अरब तो बना G7

 

 

 

डैरेन ने 2009 से 2022 तक वेस्टइंडीज के लिए 122 वनडे, 56 टेस्ट और 26 टी20 मैच खेले हैं। उनके बाहर होने के कारण उनके भाई, महान तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी सेलेक्टर्स पर हमला बोला है। खासकर मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स के खिलाफ, क्योंकि घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद डैरेन ब्रावो को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *