रायपुर, 15 नवंबर 2024 // अलसुबह बिलासपुर की रहने वाली निशा यादव के पास एक फोन आया, जिसमें एक सौम्य आवाज ने कहा, “आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें।” निशा चकित हुई और पूछा, “आप कौन हैं?” सामने से आवाज आई, “बेटा, मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं।”
निशा ने आश्चर्यचकित भाव से पूछा, “आप सच में मुख्यमंत्री बोल रहे हैं?” उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी बात समझाते हुए कहा, “आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। छत्तीसगढ़ की हर बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार आपके साथ खड़ी है।”
मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण आश्वासन से निशा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि बिना किसी आवेदन या आग्रह के मुख्यमंत्री ने खुद उसके सपने को साकार करने की पहल की है।
मुख्यमंत्री ने निशा के साथ पर्वतारोहण की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। निशा ने उन्हें यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की चढ़ाई के दौरान आई कठिनाइयों के बारे में बताया और कहा कि पर्वतों पर तिरंगा फहराना गर्व से भर देता है। अब उसका अगला लक्ष्य अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो है और अंततः माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है।
निशा ने नम आवाज में बताया, “मैं कई दिनों से सो नहीं पा रही थी। मेरे पिता ऑटो चालक हैं और मेरे सपने को पूरा करना उनके लिए कठिन था। मन में दुविधा थी कि यह कैसे संभव होगा। आज आपने मेरी सारी चिंताओं को दूर कर दिया।”
निशा की बातें सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ को अपनी बेटियों पर गर्व है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की बेटी माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहराए। आर्थिक हालात से हौसले पस्त नहीं होते। आपका आत्मविश्वास और जुनून आपको अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगा।”
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...