क्रिप्टोकरेंसी के दाम में आज तेजी देखी जा रही है और इसमें बिटकॉइन की कीमत फिर से 96,000 डॉलर के पास चली गई है। अमेरिका से आ रही खबरों के बाद क्रिप्टोकरेंसी, खासकर बिटकॉइन के दाम में और उछाल आने की पूरी उम्मीदें हैं। बिटकॉइन के दाम 517.70 डॉलर या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 95,446.28 डॉलर के रेट पर है।
दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले देश अमेरिका में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से पहले ही कई संगठनात्मक बदलाव लगातार देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के नए चेयरमैन की भर्ती के लिए पॉल एटकिन्स का इंटरव्यू लिया गया है। पॉल एटकिन्स क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल ऐसेट्स के समर्थक हैं। इसके चलते माना जा सकता है कि एसईसी के मौजूदा चेयरमैन गैरी जेंसलर के जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पॉल एटकिन्स को एसईसी चेयरमैन के तौर पर नियुक्त कर सकते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले कुछ सदस्यों के आधार पर ये खबर आई है।
पॉल एटकिन्स डिजिटल ऐसेट्स के मजबूत समर्थक हैं और इससे पहले वो जॉर्ज डब्ल्यू बुश ऐडमिनिस्ट्रेशन में रिपबल्किन एसईसी कमिश्नर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वो इस समय डिजिटल ऐसेट्स और फिनटेक कंपनियों के पक्षधर हैं और इसी के चलते ये साफ है कि ट्रंप के कार्यकाल के दौरान क्रिप्टोकरेंसी जैसे वर्चुअल करेंसी ऐसेट्स को जमकर उछाल मिलने वाला है।
गैरी जेंसलर पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 20 जनवरी 2025 को उनका आखिरी कार्यकारी दिन होगा। खास बात ये है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत साफ होते ही उन्होंने इस इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। दरअसल वो डिजिटल ऐसेट्स या क्रिप्टोकरेंसी जैसे वर्चुअल करेंसी के खिलाफ हैं। पूर्व गोल्डमैन सैक्स के बैंकर के तौर पर उन्होंने अपने कार्यकाल में क्रिप्टो ऐसेट्स पर कड़ा रुख अपनाए रखा, जिसके बाद कई क्रिप्टो एक्सचेंज और संस्थाओं पर कड़े एक्शन लिए। सैम बैंकमैन के एफटीएक्स एक्सचेंज के धराशायी होने की घटना भी इन्हीं के कार्यकाल के दौरान
हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...