दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ओरेकल कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन ने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। यह बदलाव ओरेकल के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आया, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया और एलिसन की नेटवर्थ में एक ही दिन में 101 अरब डॉलर (करीब 8.9 लाख करोड़ रुपये) की बंपर बढ़ोतरी हुई।
ओरेकल के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 41 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। इससे पिछले कारोबारी दिन इसका शेयर 241.63 डॉलर पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को यह 319.19 डॉलर पर खुला और 345.72 डॉलर तक पहुंच गया। साल 2025 में अब तक कंपनी के स्टॉक्स में 45 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, न्यूयॉर्क समयानुसार बुधवार सुबह 10:10 बजे तक लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 393 अरब डॉलर तक पहुंच गई। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति 385 अरब डॉलर दर्ज की गई, जिससे एलिसन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक ही दिन में हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है।
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने पहली बार 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि बीच में जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट जैसे दिग्गजों ने भी यह स्थान हासिल किया, लेकिन मस्क ने 2024 में फिर से नंबर-1 की पोजीशन हासिल की थी। लेकिन टेस्ला के शेयरों में आई 13 प्रतिशत की गिरावट ने उनकी नेटवर्थ पर नकारात्मक असर डाला और वे दूसरे स्थान पर फिसल गए।
81 वर्षीय लैरी एलिसन इस उम्र में भी ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के तौर पर कंपनी की बागडोर संभाले हुए हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ओरेकल में उनकी हिस्सेदारी से आता है। कंपनी की हालिया ग्रोथ और मुनाफे ने एलिसन को संपत्ति के मामले में नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यह बदलाव न केवल टेक इंडस्ट्री में हलचल का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बाजार में एक बड़ा उछाल किस तरह अरबपतियों की संपत्ति और रैंकिंग को रातों-रात बदल सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...