Google Analytics Meta Pixel इस बार अमावस्या दो दिन, 24 को दीपावली और 25 को सूर्यग्रहण - Ekhabri.com

इस बार अमावस्या दो दिन, 24 को दीपावली और 25 को सूर्यग्रहण

पंच दिवसीय ज्योति पर्व यानी दीपावली की श्रृंखला में नौ पर्व-त्योहार गूंथे हुए हैं। इसका आरंभ कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर धनतेरस से होकर समापन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यम द्वितीया पर होगा। इस बार अमावस्या दो दिन पड़ने से पांच दिनी ज्योति पर्व श्रृंखला छह दिनी हो जा रही है। वास्तव में अमावस्या तिथि की वृद्धि से इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष 16 दिनी है। इसमें प्रदोष और रात्रि व्यापिनी कार्तिक अमावस्या में 24 अक्टूबर को दीपावली तो दूसरे दिन 25 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या को खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। यह कुछ जगहों को छोड़कर पूरे भारत में दृश्य होगा। कार्तिक अमावस्या, ग्रहण व भौमवती अमावस्या का संयोग विशेष होता है।

 

ज्योति पर्व श्रृंखला के पहले दिन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी 22 अक्टूबर को धन त्रयोदशी (धनतेरस), कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी 23 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, हनुमत जयंती व छोटी दीपावली मनाई जाएगी। वहीं, अमावस्या तिथि में 24 अक्टूबर को दीपावली तो 25 अक्टूबर को भौमवती अमावस्या में खंड सूर्य ग्रहण होगा। अन्न्कूट व गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर तो कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यम द्वितीया, भातृ द्वितीया (भईया दूज), चित्रगुप्त पूजन, कलम-दवात पूजा के साथ 27 अक्टूबर को ज्योति पर्व श्रृंखला की समाप्ति होगी।

 

कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 5:04 बजे लग रही जो 25 अक्टूबर को शाम 4:35 बजे तक रहेगी। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भारत में सूर्यास्त के पूर्व आरंभ होगा। यह देश के अधिकांश भागों में दृश्य होगा। देश में ग्रहण शाम लगभग 4:36 बजे से सूर्यास्त तक देखा जा सकेगा। ग्रहण आरंभ दिन में 2:29 बजे, मध्य 4:30 बजे, मोक्ष 6:32 बजे होगा। धर्मशास्त्रीय वचन अनुसार चंद्रग्रहण में नौ घंटे पूर्व व सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पूर्व सूतक काल होता है। इस अवधि में भोजन निवृत्ति के साथ-साथ धार्मिक कृत्य, श्राद्ध-दानादि करना चाहिए। ग्रहण में किए गए धार्मिक कृत्य, जपे गए मंत्र सिद्धिप्रद बताए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...