रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दशहरा कार्यक्रम को इस बार सादगी से आयोजित करने की तैयारी है। रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में हर साल 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार 51 फीट का ही पुतला बनाया जा रहा है। रावण के अलावा यहां कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला भी बनाया जाता था। इस बार सिर्फ रावण का ही पुतला बनाया गया है। 15 अक्टूबर की शाम यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरों और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में रावण दहन होगा। आम लोग भी यहां रावण दहन देखने आ सकेंगे। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा। हाल ही में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष विधायक कुलदीप जुनेजा, संरक्षक एजाज ढेबर, सचिव राधेश्याम विभार ने कार्यक्रम स्थल में पूजा के बाद रावण के चेहरे बनाने का काम शुरू करवाया। समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि 20 दिनों की मेहनत से मैदान में रावण का पुतला बनाया जा रहा है। इस बार आतिशबाजी का भी बंदोबस्त किया गया है। रावण की बॉडी तैयार कर ली गई है, चेहरा बनाने का काम नेशनल क्लब राजपाल लुंबा कर रहे हैं, एस जयराम हर साल रावण का बॉडी स्ट्रक्चर बनाते हैं। सूर्य नारायणा, एस पॉल, जगन्नाथ राव, ईश्वर राव, सूरज इनकी टीम में सहयोग करते हैं। आयोजन समिति के डी श्रीनिवास राव, सूरज पटनायक, वरुण सोना, देवराज सिक्का ने बताया कि किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
पटरी के पास होगी बैरिकेडिंग
डब्ल्यूआरएस मैदान में जहां रावण दहन किया जाता है वहां से मुंबई हावड़ा रेल लाइन भी गुजरती है। ये कार्यक्रम स्थल के पास ही है। कई बार लोग पटरियों के पास भी जमा हो जाते हैं, इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। अब पटरियों के पास बैरिकेडिंग की जा रही है। कोई भी आम आदमी पटरियों के पास न जाए, इसकी निगरानी भी की जाएगी। ट्रैफिक का जिम्मा जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें संभालेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...