रायपुर। नवरात्र के दिन पास आते ही गरबा इवेंट कराने वाले और नवरात्र के कपड़े का व्यवसाय करने वालों की तैयारी शुरु हो जाती थी। लेकिन गरबा के कपड़े बेचने और किराए से देने वालों की सोच में कोरोना ने पानी फेर दिया है। व्यवसायियों की मानें तो रखे हुए कपड़ों को हर 3 से 4 माह के बीच मेंटेन करना पड़ता है। कोरोना काल में अमदनी का सोच नहीं सकते पर कपड़ों के रख रखाव में ही हजारों खर्च करना पड़ रहा है।
बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए गरबा उत्सव को भी आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकी अभी तक गरबा को लेकर प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में गरबा के लिए चनिया चोली, लहंगे, केड़िया धोती जैसी कई कपड़ों और गहने को किराए से देने वाले व्यवसायियों का धंधा ठप नजर आ रहा है। राजधानी में पिछले 6 साल से किराए के कपड़ों का व्यवसाय कर रहे आदित्य बताते हैं कि उनके पास 250 से ऊपर चनिया चोली हैं, जो कि नवरात्र में किराए से रोलिंग में चलते थे। इस बार उन्हें मेंटेन करने में ही पैसे खर्च करने पड़े हैं। कपड़ों का रख रखाव सही तरह से नहीं किया गया तो इनकी चमक और वर्क में असर आ सकता है। इस लिए कुछ महीनों के बाद इन्हें ड्राइवॉश कराना पड़ता है।
ऐसे कई व्यवसायी हैं, जो नवरात्र में गरबा के कपड़े बेच कर और किराए में देकर ही कमाई करते हैं, जिससे सालभर का उनका खर्च निकल जाता है। कोरोना ने ऐेसे व्यवसायियों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली से कपड़ों की खरीदी कर बेचने वाले जयराम कावड़िया बताते हैं कि 4 महीने पहले से हर साल तैयारी में लगते हैं। बाहर से खरीदी करने जाना और लाकर सभी ड्रेस को सहेज कर रखने में काफी समय लगता है। हालात को देखते हुए उन्हेंने इस साल खरीदी नहीं की है।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...