जगदलपुर। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी, जिसके चलते लगातार बाइक चोरी के मामले थाने में दर्ज किए जा रहे थे। पुलिस ने एक टीम बनाकर संदेहियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 मोटरसाइकिल बरामद कीं। मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस और 250 पीवी कार्ड आदि बरामद किया। जब्त की गई मोटरसाइकिलों की कीमत 10 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।










