Google Analytics Meta Pixel घूम-घूम कर मोबाइल लूटने के आरोप में नाबालिग सहित तीन दबोचे गए - Ekhabri.com

घूम-घूम कर मोबाइल लूटने के आरोप में नाबालिग सहित तीन दबोचे गए

 

राजधानी में बाइक सवार बदमाश आए दिन मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही बाइक से घूम-घूम कर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन बदमाशों को लूटे गए दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में महिलाओं को लूटने की कोशिश में तीन बदमाश थाना के सामने बाइक से गिर गए। बाइक से गिरने के बाद बदमाश महिला को लूटने के बजाय खुद की जान बचाकर मौके से भागने में कामयाब रहे।

 

पुलिस के मुताबिक दलदल सिवनी निवासी अकलेश कुमार तथा रूपेंद्र कुमार ध्रुव को चलती बाइक से धक्का मारकर मोबाइल लूट करने के आरोप में पुलिस ने ताजनगर निवासी मोहम्मद कैफ तथा विधानसभा निवासी मोहम्मद गुलाम को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने चार दिन पूर्व तीन जनवरी को मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।

 

लूटने की कोशिश में बदमाश गिरे

 

सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश कर रहे तीन बदमाश थाने के सामने बाइक से गिर गए। बाइक से गिरने के बाद बदमाश अपने पकड़े जाने के भय से बाइक छोड़ मौके से जान बचाकर भागे। पुलिस के मुताबिक अटारी कालेज में लिपिक के पद पर पदस्थ शारदा काले एक अन्य महिला के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने शारदा के हाथ में रखे पर्स को छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पर्स देने के बजाय उन्हें धक्का दे दिया। महिला के धक्का देने से बाइक सवार गिर गए और महिला का पर्स भी गिर गया। इसके बाद बदमाश ने मौके पर बाइक छोड़कर भागने में अपनी भलाई समझी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पतासाजी की, तो बाइक चोरी की निकली।

Read Also  निकिता तोमर हत्याकांड: अदालत ने केवल 12 मिनट में ही सुना दिया अपना फैसला

 

टिकट एजेंट बनाने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी

 

विधानसभा थाने में एक व्यक्ति ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एयर टिकट बुकिंग एजेंट बनाने का झांसा देकर ऑनलाइन पौने 16 लाख रुपए ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है। जालसाज ने फंसाने के लिए एयर टिकट बुक करने के नाम पर पहले मोटा कमीशन दिया। बाद में ज्यादा मुनाफा मिलने का झांसा देकर पैसे जमा कराकर ठगी का शिकार बनाया।

 

पुलिस के मुताबिक सड्डू निवासी कपिल दासवानी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। कपिल ने पुलिस को बताया है कि उसके टेलीग्राम में अज्ञात ने मैसेज भेजकर उसे वर्क फ्राम होम में मोटी कमाई होने का झांसा देकर घर बैठे ऑनलाइन एयर टिकट बुक करने प्रस्ताव दिया। साथ ही जालसाज ने कपिल को झांसे में लेने के लिए एयर टिकट बुक करने क्लाइंट देने का झांसा देते हुए उसे एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। जालसाजों के झांसे में आकर कपिल टिकट बुक करने तैयार हो गया। इसके बाद जालसाजों ने कपिल को उसका नाम रजिस्टर करने 10 हजार रुपए लिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *