Google Analytics Meta Pixel बस्तर एयरपोर्ट से तीन लाख यात्री यात्रा, विकास को नई उड़ान - Ekhabri.com

बस्तर एयरपोर्ट से तीन लाख यात्री यात्रा, विकास को नई उड़ान

रायपुर, 07 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनकर उभरा है। पहले केवल रायपुर एयरपोर्ट से ही देश के प्रमुख शहरों तक हवाई सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी नियमित विमान सेवाओं से सीधे जुड़ गए हैं। विशेषकर जगदलपुर एयरपोर्ट ने बस्तर संभाग के लिए विकास का नया अध्याय खोला है।

जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा का निर्माण वर्ष 1939 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान ‘‘जहाज भाटा’’ नाम से हुआ था। 2017 में केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत इसका उन्नयन शुरू हुआ और 2019 में इसे 3-सी श्रेणी में अपग्रेड किया गया, जिससे एटीआर-72 विमानों का संचालन संभव हुआ। 2020 में राज्य सरकार ने इसका नाम बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के नाम पर रखा।

सितंबर 2020 में एलायंस एयर ने जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित व्यावसायिक उड़ानें शुरू कीं। इसके बाद दिल्ली, जबलपुर और बिलासपुर के लिए भी हवाई सेवाएं उपलब्ध हुईं। मार्च 2024 में इंडिगो एयरलाइंस ने जगदलपुर को रायपुर और हैदराबाद से जोड़ते हुए दैनिक उड़ान सेवा शुरू की। इसके अलावा पैरामिलिट्री बलों के लिए दिल्ली विशेष सेवा का भी संचालन हो रहा है।

 

अब तक जगदलपुर एयरपोर्ट से करीब तीन लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। इस सुविधा से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है, बल्कि व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गंभीर मरीजों को बड़े शहरों तक शीघ्र उपचार के लिए ले जाना अब संभव हो गया है। विद्यार्थी और युवा भी रोजगार व उच्च शिक्षा के लिए आसानी से बड़े शहरों तक पहुंच पा रहे हैं।

Read Also  बटुराकछार स्कूल में बहार, चार शिक्षक पाकर खिल उठे 97 छात्र

 

 

पर्यटन और व्यापार को मिला बढ़ावा

जगदलपुर एयरपोर्ट के माध्यम से बस्तर के हस्तशिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पाद अब आसानी से देश के बड़े बाजारों तक पहुंच रहे हैं। वहीं चित्रकूट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, और बस्तर दशहरा जैसे पर्यटन स्थलों तक देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

 

बस्तर का विकास केंद्र बनेगा एयरपोर्ट

जगदलपुर एयरपोर्ट से क्षेत्र को राष्ट्रीय परिदृश्य पर नई पहचान मिल रही है। आने वाले समय में यह हवाई अड्डा आर्थिक और सामाजिक प्रगति का केंद्र बनेगा। इससे आंतरिक क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और बस्तर को विकास की नई उड़ान मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *