छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तांत्रिक क्रिया के नाम पर हुई तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज मामले ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के खतरनाक अंजाम को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर की सुबह स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के शव उनके फार्महाउस में बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि तीनों 10 दिसंबर की रात बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में बैगा द्वारा कराई जा रही तांत्रिक क्रिया में शामिल थे। तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर तीनों को अलग कमरे में बुलाया गया और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
मृतकों में कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक युवक भी शामिल है। मुख्य आरोपी बैगा राजेन्द्र कुमार, निवासी बिलासपुर, ने मृतकों को झांसा दिया था कि यदि उसे 5 लाख रुपये दिए जाएं तो तांत्रिक क्रिया के जरिए वह 2.5 करोड़ रुपये बना देगा। इसी लालच और अंधविश्वास के चलते तीनों ने देर रात पूजा कराई, जो उनकी आखिरी रात साबित हुई।
पुलिस पूछताछ में बैगा के साथ आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान बैगा ने तीनों को बारी-बारी से कमरे में बुलाया, नींबू थमाया और 15 से 30 मिनट तक बंद रखा। जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों मृत मिले। पुलिस को आशंका है कि तांत्रिक क्रिया की आड़ में जहर खुरानी कर हत्या की गई। पुलिस ने पहले मुख्य तांत्रिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद तीन अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया। गुरुवार को सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...