रायपुर, 24 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के तहत आरक्षण प्रक्रिया के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय-सारणी जारी की है।
– कार्यवाही की तिथियां :
- 28 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पदों के वर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसी अवधि में आरक्षण प्रक्रिया की अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर करेंगे।
– पहले की अधिसूचना:
23 दिसंबर को जिलों के कलेक्टरों द्वारा आरक्षण प्रक्रिया से जुड़ी सूचना पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है।
– प्रक्रिया पूर्ण करने की समयसीमा :
29 दिसंबर तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर संबंधित कलेक्टर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को इसकी जानकारी भेजेंगे।










