ईरान में पंजाब के तीन युवकों के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बने इन युवकों को धोखे से ईरान पहुंचा दिया गया, जहां अब उन्हें अगवा कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से वीडियो कॉल के ज़रिए एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। परिजनों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए।
तीनों युवक पंजाब के अलग-अलग जिलों संगरूर, एसबीएस नगर और होशियारपुर से हैं। इनमें से एक, हुस्नप्रीत सिंह, धूरी शहर के वार्ड नंबर 21 का निवासी है। युवकों को दिल्ली से कथित रूप से वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था, लेकिन उन्हें ईरान ले जाया गया। वहाँ पहुंचते ही उनका अपहरण कर लिया गया।
परिजनों के अनुसार, 1 मई 2025 से युवकों का किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है। यह भी बताया गया है कि अब तक 11 दिन बीत चुके हैं और फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इस घटना ने पूरे परिवार को चिंता और भय में डाल दिया है। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन अब मामला विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास तक पहुंच गया है।
किडनैपर्स ने पहले 55 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। परिजनों को वीडियो कॉल पर युवकों की जो हालत दिखाई गई, वह दिल दहला देने वाली है। युवक रस्सियों से बंधे हैं, शरीर पर कट के निशान हैं और गले पर चाकू टिकाए हुए बदमाश दिखाई दे रहे हैं। जिन ट्रैवल एजेंट्स ने युवकों को विदेश भेजा था, वे इस समय फरार बताए जा रहे हैं।
हुस्नप्रीत सिंह की मां बलविंदर कौर ने भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे सहित तीनों युवकों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धोखा दिया गया और अब उसकी जान खतरे में है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान सरकार से संपर्क कर तीनों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...