Google Analytics Meta Pixel दुर्ग-भिलाई के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनेगा ठगड़ा बांध - Ekhabri.com

दुर्ग-भिलाई के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनेगा ठगड़ा बांध

दुर्ग । 65 एकड़ क्षेत्रफल में फैले ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से शासन से 14 करोड़ की स्वीकृति मिलने के बाद ही एक समग्र पिकनिक स्पॉट विकसित करने के काम में तेजी आ गई है। बांध के बीच में आइलैंड, बोटिंग सुविधा, चारो ओर गार्डन, साईकल ट्रैक, मल्टीपर्पस हॉल, जॉगिंग ट्रैक एवं चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण एक साथ प्रारंभ कर दिया गया है। शुरुवात से ही ठगड़ा बांध के पुनरुद्धार हेतु सक्रिय विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के साथ बांध के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ठगड़ा बांध दुर्ग-भिलाई ट्विन सिटी के आकर्षण का नया केंद्र बन कर उभरेगा। शहर की जनता के लिए मॉर्निंग इवनिंग वॉक एवं आमोद प्रमोद के स्थानों की कमी को देखते हुए नया पिकनिक स्पॉट विकसित कराया जा रहा है। पूर्व में भाजपा शासन के दौरान भी वोरा ने सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से 40 लाख से अधिक की राशि देकर बांध के चारों ओर विद्युत व्यवस्था एवं फेंसिंग का कार्य करवाया था। वार्डों में सड़क नाली भवन, उद्यानों के साथ लोगों के मनोरंजन एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक बताते हुए अब दुर्ग की जनता को विधायक के प्रयासों से मनोरंजन के लिए नया स्पॉट मिलने जा रहा है। स्थल पर श्री वोरा ने निगम आयुक्त से चर्चा कर जून माह तक इस परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एमआईसी अब्दुल गनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, एल्डरमैन अंशुल पाण्डेय एवं निगम अभियंता आर के पालिया मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...