उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जंगल से बाहर निकले बाघ की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगल से निकला एक बाघ गांव में एक किसान के घर जा पहुंचा और दीवार पर चढ़ गया। आवारा कुत्तों की आवाज सुनकर जब किसान परिवार के साथ जागा तो बाघ को दीवार पर बैठा देख उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन बाघ दीवार पर ही डेरा जमाए रहा। 6 घंटे तक बाघ दीवार पर बैठा रहा और लोगों की भीड़ लगी रही।
बीते 2 महीने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के तमाम गांव में बाघ की दहशत है। यहां अक्सर जंगल से निकलकर बाघ ग्रामीण आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र के अटकोना गांव में जंगल से निकाला एक बाघ गांव के किसान शिंदू सिंह के घर में घुस गया और दीवार पर डेरा जमा लिया। बाघ को देखकर आसपास मौजूद आवारा कुत्तों ने भौंकना शुरू किया। इसके बाद किसान की आंख खुली। टॉर्च की रोशनी डालकर देखने पर बाघ दीवार पर चढ़कर बैठा नजर आया। बाघ को घर के अंदर देखकर उसके होश उड़ गए। शोर शराबे की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, लेकिन बाघ दीवार पर ही बैठा रहा।
बाघ के दीवार पर आराम फरमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास ग्रामीण के शोर शराबे की आवाज आ रही है, लेकिन जंगल से निकाला बाघ बड़े आराम से किसान के घर की दीवार पर बैठकर आराम फरमा रहा है। बाघ को देखने के लिए आसपास मौजूद ग्रामीण बाघ के ऊपर टॉर्च से रोशनी डालते भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पर्यटन सत्र शुरू होने के साथ ही यहां पर्यटक बाघों का दीदार करने का अरमान लिए जंगल में सफारी का आनंद लेने आते हैं। टाइगर रिजर्व के जंगल में अक्सर पर्यटकों की गाड़ी के आगे बाघों की चहलकदमी देखी जाती है। दो दिन पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो बाघ एक साथ पर्यटकों की गाड़ी के आगे घूमते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में 75 से अधिक बाघ होने का दावा किया जाता है। यह बाघ कभी जंगल तो कभी जंगल के किनारे बसे गांव में मानव आबादी के करीब नजर आते रहते हैं।
जंगल में मौजूद बाघ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनते हैं। हर साल हजारों की तादात में पर्यटक पीलीभीत टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर आते हैं। टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद लेने आए कुछ पर्यटकों की गाड़ी के आगे एक साथ दो बाघ आ गए, 15 मिनट तक यह बाघ टूरिस्ट की गाड़ी के आगे घूमते रहे। सफारी गाड़ी पर सवार पर्यटकों ने बाघों का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...