राजिम-रायपुर रेल सेवा शुरू, सस्ती और सुलभ यात्रा से यात्रियों को राहत
रायपुर, 18 सितम्बर 2025 (Ekhabri.com):छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम को आज नई रेल सुविधा का तोहफा मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम से रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रायपुर-अभनपुर मेमू ट्रेन का विस्तार राजिम तक कर दिया गया है।
नई सेवा शुरू होते ही बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में सवार हुए और उत्साहपूर्वक रायपुर की ओर रवाना हुए। सस्ती और सुलभ रेल सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह ट्रेन सेवा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ का प्रयाग, राजिम अब सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से राजधानी रायपुर तक आवागमन और अधिक सुगम, सुविधाजनक और किफायती होगा।”
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 45,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं संचालित हैं और वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए 7,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे रेल सेवाओं का तेजी से विस्तार होगा।
इतिहास और विकास
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि आठ वर्ष पहले यहां नैरोगेज ट्रेन चलती थी, लेकिन अब ब्रॉडगेज ट्रेन सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार करेगा।
पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नई ट्रेन सेवा से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 22 मई को ‘निर्मल भारत रेलवे स्टेशन’ योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पाँच रेलवे स्टेशन मॉडिफाई करने के लिए चयनित किए गए हैं, और जल्द ही 32 और स्टेशन जोड़े जाएंगे।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस ट्रेन से साधु-संतों और पर्यटकों को सीधी सुविधा मिलेगी, जिससे राजिम का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और रोशन होगा। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि अब श्रद्धालु राजिम से सीधे डोंगरगढ़ तक भी यात्रा कर सकेंगे।
नई ट्रेन की जानकारी
19 सितम्बर 2025 से नियमित परिचालन के तहत गाड़ी संख्या 68766/68767 राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों छोरों से चलेगी। इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे, जिनमें 6 सामान्य डिब्बे और 2 पावरकार शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...