Google Analytics Meta Pixel आज गुरुवार : देव गुरु बृहस्पति को खुश करने करें ये उपाय - Ekhabri.com

आज गुरुवार : देव गुरु बृहस्पति को खुश करने करें ये उपाय

सप्ताह के सात दिनों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित है. यदि आपको सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना है तो गुरुवार के दिन आपको कौन से कार्य विशेष रूप से करने और कौन से कार्य नहीं करना चाहिए,

सनातन परंपरा में बृहस्पतिवार का दिन श्री हरि विष्णु और गुरु ग्रह की साधना–आराधना के लिए समर्पित है. हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालक माना गया है. मान्यता है कि जिस किसी पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है, उसे जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है. वहीं ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति को देवताओं का ‘गुरु’ माना गया है, जिनके कुंडली में शुभ होने पर व्यक्ति भाग्यशाली और सुंदर व्यक्तित्व वाला होता है. देवगुरु बृहस्पति (Brihaspati) की कृपा से वह उच्च शिक्षित, धार्मिक और सदाचारी होता है और उसे जीवन में कदम–कदम पर सौभाग्य का साथ मिलता है, लेकिन कुंडली में बृहस्पति के कमजोर होने पर उसे जीवन में तमाम तरह की परेशानियां जैसे शिक्षा, विवाह आदि में बाधा, सुख–सौभाग्य–सम्मान में कमी आती है. आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए.

गुरुवार के दिन क्या करना चाहिए

0 भगवान श्री विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए न सिर्फ गुरुवार बल्कि प्रतिदिन पूजा में प्रतिदिन हल्दी या फिर केसर का उपयोग अवश्य करें और उसे प्रसाद स्वरूप तिलक के रूप पर माथे में लगाएं. इस उपाय को करने पर आपको शीघ्र ही शुभ फल प्राप्त होने शुरु हो जाएंगे.

Read Also  चिट्ठीवाली माता को लगाया जाता है प्याज और मिर्ची भजिया का भोग

0 भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करके उनसे मनचाहा वरदान पाने के लिए उनकी पूजा में पीले रंग के फूल, फल और मिठाई प्रसाद में अवश्य चढ़ाएं.

0 भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी और शंख का विशेष रूप से प्रयोग करें. बगैर तुलसी प्रसाद के श्री हरि की पूजा अधूरी मानी जाती है. इस​ दिन तुलसी के पौधे की सेवा और पूजा भी जरूर करें.

0 मान्यता है कि भगवान विष्णु और देवगुरु को पीला रंग अत्यंत ही प्रिय है. ऐसे में उन्हें प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्र धारण करें. यदि किसी कारणवश पीले रंग के कपड़े न पहन सकें तो 0 उसकी जगह पीले रंग का रुमाल, टाई, आदि का प्रयोग कर सकते हैं.

0 भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन किसी अपनी क्षमता के अनुसार मंदिर के पुजारी को धार्मिक पुस्तकें, चने की दाल, गुड़, पीली मिठाई और कुछ दक्षिणा दान करें.

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए

0 यदि आप सुख–सौभाग्य की कामना रखते हैं तो भूलकर भी गुरुवार के दिन अपने घर में पोछा न लगाएं और न ही इस दिन घर का कबाड़ बेचें. गुरुवार के दिन घर के जाले आदि भी नहीं साफ करने चाहिए.
0 गुरुवार के दिन कपड़ों की धुलाई और पालिश आदि करने से बचना चाहिए. इसकी बजाय आप एक दिन पहले या बाद में ये काम कर सकते हैं.
0 गुरुवार के दिन क्षौर कर्म यानि कि दाढ़ी, बाल, नाखून आदि नहीं कटवाना चाहिए. मान्यता है कि गुरुवार के दिन बाल आदि कटवाने से पुण्य कर्मों में कमी आती है. इस दिन स्त्री और पुरुष दोनों को ही बाल में शैंपू आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
0 मान्यता है कि गुरुवार के दिन केले की विशेष पूजा किए जाने के कारण उसको उस दिन सेवन नहीं किया जाता है. ऐसे में यदि आपको केला प्रसाद आदि के रूप में मिले तो आप लेने से मना न करें, बल्कि उसे श्रद्धापूर्वक स्वीकर कर अगले दिन ग्रहण करें.

Read Also  TI के वाहन पर IED विस्फोट करने वाला माओवादी गिरफ्तार

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...