Google Analytics Meta Pixel श्री जानकी जयंती आज - Ekhabri.com

श्री जानकी जयंती आज

रायपुर। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी मां की जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां सीता धरती से प्रकट हुई थीं। मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की गोद में माता सीता आईं थीं।

इसलिए हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है।
यह दिन सुहागिनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरी श्रद्धा-भाव से व्रत रखती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी सुहागिन व्रत रखकर माता सीता की उपासना करती हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

व्रत व पूजन विधि

सुबह स्नान आदि के बाद पूजा वाले स्थान पर जाकर सबसे पहले माता सीता और भगवान श्रीराम को प्रणाम करें और उनके समक्ष व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद सर्वप्रथम गणपति भगवान का ध्यान करें और अपना व्रत व पूजन कार्य विघ्नपूर्वक संपन्न कराने की उनसे प्रार्थना करें. इसके बाद माता सीता और भगवान राम की पूजा करें. उन्हें चंदन, पीले फूल, वस्त्र और माता सीता को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें. धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. इसके बाद कथा पढ़ें व आरती करें. दूध-गुड से बने व्यंजन का दान करें. दिनभर व्रत रखें. शाम को पूजा करके इसी व्यंजन को ग्रहण करके अपना व्रत खोलें।

व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार मिथिला नरेश राजा जनक के कोई संतान नहीं थी और वे प्रजा से बेहद प्‍यार करते थे. कई सालों से राज्‍य में वर्षा नहीं होने से सूखे और अकाल की स्थिति बन पड़ी. पुरोहितों और मुनियों ने राजा जनक को यज्ञ करने और स्‍वयं खेत जोतने का उपाय बताया. राजा जनक खुद हल पकड़कर खेत जोतने लगे. तभी अचानक उनका हल खेत में एक जगह फंस गया और बैलों के काफी प्रयास के बावजूद हल नहीं निकला.

हल की जगह पर मिट्टी हटवाई गई तो वहां से एक कन्‍या निकली. पृथ्‍वी से कन्‍या के निकलते ही राज्‍य में बारिश शुरू हो गई. राजा जनक ने कन्‍या को सीता नाम दिया और उसे अपनी पुत्री मान लिया. सीता के आते ही मिथिला में खुशियां लौट आईं और लोगों का जीवन सुखपूर्वक बीतने लगा. जिस दिन राजा जनक को खेत में सीता मिलीं उस दिन फाल्‍गुन माह के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि थी. तभी से इस दिन को सीता माता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनक की पुत्री होने के कारण जानकी के नाम प्रसिद्ध हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...