Google Analytics Meta Pixel आज मुख्यमंत्री कवर्धा के दौरे पर, अब तक 34 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका है भेंट-मुलाकात कार्यक्रम - Ekhabri.com

आज मुख्यमंत्री कवर्धा के दौरे पर, अब तक 34 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका है भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की अगली कड़ी में 10 अक्टूबर को कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल का प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम इसी वर्ष 4 मई से शुरू हुआ है। उन्होंने इसकी शुरुआत सरगुजा संभाग से की। मुख्यमंत्री अब तक राज्य के 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंच चुके हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री 10 अक्टूबर को रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम झलमला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2 बजे ग्राम झलमला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सहसपुर-लोहारा पहुंचेंगे और वहां उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम दोपहर 2.55 बजे से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री सहसपुर-लोहारा कॉलेज मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4.45 बजे प्रस्थान कर 4.55 बजे न्यू पुलिस लाइन हेलीपेड कवर्धा पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे नवीन पुल (शबरी नदी) का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे कवर्धा नगर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे।



उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात अभियान के पीछे मुख्यमंत्री का उद्देश्य आमजन, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक-व्यापारिक संगठनों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्यवन की हकीकत को जानना और जनसमस्याओं से रूबरू होना है।

Read Also  धमतरी में 500 सीटों वाला प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल प्रस्तावित

वहीं मुख्यमंत्री बघेल जहां भी आमजन से भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं, वहां जनआकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं भी कर रहे हैं, जिनमें शासन-प्रशासन के स्तर पर त्वरित अमल भी किया जा रहा है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधानसभाओं में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय प्राथमिक शालाओं, आंगनबाड़ियों, तहसील कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्रों, राशन दुकानों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों का भी निरीक्षण कर वहां पर व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल आवश्यक सुधार के निर्देश एवं आवश्यक कार्रवाई भी कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों से भेंट-मुलाकात कर उनके द्वारा बच्चों से बातचीत कर स्कूल में अध्यापन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली जा रही है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की जनता भी उत्साहित नजर आ रही है। उन्हें अपने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद का मौका मिल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...