मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए करियर में कोई अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आप अपने कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी कुछ महान व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आपने यदि किसी नौकरी के लिए कहीं आवेदन किया था, वहां से आपको बुलावा सकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप इस समय में कोई जोखिम न उठाएं और किसी वाद विवाद में पड़कर आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी के कहने में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। यदि आप अपनी किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में अच्छी सफलता मिलेगी और परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। आपके भाई के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, क्योंकि उनके करियर में कोई अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके बीच आपसी प्रेम में बढ़ेगा। आपको अपने धन को लेकर कोई बेहतर कदम उठाना होगा, क्योंकि यदि आपने कोई जोखिम उठाया, तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलकर कराने लेकर जा सकते हैं।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी और परिवार में किसी हर्ष व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर लगेगा, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी से परेशान रहेंगे, क्योंकि आपकी आय तो सीमित रहेगी और आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे, लेकिन आपको तनाव भी थोड़ा काम रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने के बारे में न सोचें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आपका कोईसकानूनी मामला इस समय में आपको परेशान करेगा, इसलिए आपको उसकी समय रहते सुध-बुध लेनी होगी। आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी नए काम को करने का मन बनाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में धार्मिक कार्यक्रमों को करने की रुचि जागृति हो सकती हैं। आप अपने सहयोगियों से अपने कामों में कुछ मदद लेंगे, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। करियर को लेकर आपको कुछ उलझने रहेंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आपको ढील नहीं देनी है। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ी डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप अपने घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी काम को लेकर किस्मत के भरोसे करेंगे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है, लेकिन विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए उन्हें अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी, जो उन्हें सही सलाह दे सकते हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई काम यदि अधूरा पड़ा था, तो आप उसे भी पूरा कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर अहंकार नहीं दिखाना है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा, तभी आप इसका फायदा उठा सकेंगे। माता-पिता से आप कुछ जरूरी बातों को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्त हो सकती है, जिसके लिए कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए धन में मिलने की संभावना है। आप लोगों से तालमेल बनाकर चलेंगे और उनका भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आपको यदि बिजनेस को लेकर समस्या चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
आज का राशिफल
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...










