Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में आज सुख व समृद्धि आएगी। सायं काल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आज धन के मामले में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज आपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने भाई बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप परेशान नजर आएंगे और आप अपने किसी प्रियजन से मदद ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज कहीं ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों का यदि कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो आज वह उनको प्राप्त होगा। आज आपको कुछ ऐसी चिंताएं बता सकती है, जो अकारण ही होंगी, जिनके लिए आप बेकार में परेशान होंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में तेजी लाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा व अपने किसी परिजन से या विशेषज्ञ से मदद व सलाह लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने गुरु जी से बातचीत करनी होगी। आज आपको अपने किसी एक लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अच्छे परिणाम पा सकेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने एक के बाद एक नई डील आ सकती है, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद लंबे  समय से लंबित था, तो आज उसमें भी आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग हर कार्य में मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सारा दिन दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाओं पर निवेश करेंगे, जो आपके लिए भविष्य में उत्तम लाभ देकर जाएंगी। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन के लिए गए निर्णयों में सफलता हासिल करेगे, जिसके कारण लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमे आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके अधिकारी आपसे कुछ निराश हो सकते हैं। आज आपका कोई अपना आपकी मदद के लिए आगे आएगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने रोजमर्रा के खर्चो को निकालने के लिए भी कठिन परिश्रम करना होगा। आज आप अपने लाभ से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि : आज व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिलता देख रहा है। आज आप अपने व्यापार की  किसी डील को फाइनल करेंगे, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसानदायक साबित हो सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी उच्च अधिकारियों से धनिष्टता रहेगी, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। आज आयात व निर्यात कर रहे लोगों को किसी विदेश में रह रहे संबंधी से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज व्यापार में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज आपको नौकरी व व्यापार में अपने गुप्त व ईशालु छात्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रिय से आत्मविश्वास मे आत्मघात का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...