Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशिफल : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आपको संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कोई खास डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।

 

वृषभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

 

मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। यदि आप अपने भाई व बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

 

कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी बात बहुत ही तोल-मोल कर बोलनी होगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशिफल : आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आपको अपनी तरक्की के राह में आगे बढ़ना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

कन्या राशिफल : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहन से किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपने कुछ सीनियरों से मदद लेनी पड़ सकती है।

 

वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके मित्र किसी पार्टी आदि को करने की सलाह देंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशिफल : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा। आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बहुत ही सावधान रहकर धन लगाए। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

 

मकर राशिफल : आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मनमुटावों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करनी होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति में जीत मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

 

कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। अपने खानपान पर ध्यान न देने के कारण आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो इसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो बेहतर रहेगा।

 

मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *