Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए पद के प्राप्ति होने से खुशी होगी। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी नए पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप बिजनेस को कहीं बाहर तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपकी किसी बात को लेकर परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको उनकी संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशन के साथ-साथ भागदौड़ भी बढ़ाएगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेना होगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में कामों को लेकर उथल-पुथल रहेगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश कर सकता है। आपके बॉस आपकी बातों से खुश रहेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई बहसबाजी हुई थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आप आपको किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नई-नई विचार आएंगे, लेकिन आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आपने पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल किया था, तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपके कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।
तुला राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों को महत्व देना होगा, नहीं तो दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर अपने किसी जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती हैं, जो आपका आसानी से मिल जाएगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच को बनाए रखें और आप किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जिनको लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।
धनु राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मौका मिलेगा। कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। आपका कोई सहयोगी आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मीन राशि : आज आपको अपने कामों को लेकर आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है, क्योंकि यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आप अपने घर परिवार की समस्याओं को लेकर टेंशन में रहेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *