Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुख साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकते है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप बिजनेस में अच्छा नाम कमाएंगे और आपके अच्छे व्यवहार से आपके काफी मित्र भी बनेंगे। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ बाहर के लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में कुछ गिरावट आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। कुछ नया करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कामों से आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी बुद्धि से लिए गए निर्णय से आपको फायदा होगा। आप अपने घर में कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों किसी कंपटीशन की तैयारी के लिए कोई कोचिंग ले सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। नौकरी में किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको आज किसी सहयोगी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में किसी अच्छे स्कीम में धन लगा सकते हैं।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों में आप आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप पर कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के कृपा बनी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें, जिसमें आपको आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करेगी, जिसके लिए उन्हें कोई सम्मान भी मिल सकता है। आप अपने बिजनेस की दीर्कालीन योजनाओं पर अच्छा खास इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से कोई बात संभलकर बोलने की आवश्यकता है और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे आगे के लिए टाल दें। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें। आप किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपको अपने कामों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।  आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील नहीं करनी है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कमाई के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली भरपूर रहेगी। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने के लिए सोच सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निर्णय लेने होंगे, नहीं तो आपका कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी संघर्षो से भरा रहने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने के लिए काफी मेहनत में करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष से आपका मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको कुछ नया काम करने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। सामाजिक कामों में आपकी छवि और निखरेगी। आप किसी वाद-विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

स्कूलों में शिक्षा संग संस्कार, वैदिक मंत्रों की वापसी से नई पहल

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *