Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी योजना से अच्छा फल मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, जिससे आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रूकेगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। आप अपने कामों में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे, जिससे उन्हें पूरा करके ही आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी काम को करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही जोश से भरा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन काफी खुश रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपको तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आप अपने कामों को लेकर मनमौजी ना रहें। आपकी तरक्की के नए-नए मार्गं खुलेंगे। आप अपने व्यापार में योजनाओ में  बदलाव लाने के लिए सोच विचारकर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने कान और आंख खुले रखने होंगे। किसी नए काम की शुरुआत आप किसी एक्सपर्ट की राय लेकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी आप पुरानी में ही टिके रहे तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए रुपए-पैसे के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे आपका मन भी परेशान रहेगा। आपको कोई लेनदेन खुलकर करना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। पिताजी की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपके परिवार में कोई वाद-विवाद फिर से सिर उठाएगा। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कारोबार में चल रही समस्याओं को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। जो जातक नौकरी में कामों को लेकर परेशान हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने कामों पर फोकस बनाने की आवश्यकता है। आपका कोई छुपा हुआ राजा परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। टेक्निकल क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े काम को करने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए रूपए-पैसे के मामले में सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी डाइट पर कंट्रोल करके रखें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी काम में निवेश बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने जीवनसाथी से कुछ भी छुपाने से बचना होगा। निजी मामलों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर बेवजह टेंशन ना लें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एकांत में समय बिताएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस से कोई जरूरी बात करने में सोच विचार अवश्य करें। यदि आप धन की कमी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर हो सकती है, क्योंकि आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम को करने में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी, तभी उसके पूरे होने की संभावना है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *